अल्मोड़ा के धौलछीना मे हरड़ा में सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत - News Debate

अल्मोड़ा के धौलछीना मे हरड़ा में सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत

देहरादून। अल्मोड़ा के धौलछीना थाना क्षेत्र के हरड़ा में हुए सड़क हादसे मे 03 लोगों की मौत हो गयी।

घटनाक्रम के अनुसार जनपद अल्मोड़ा के धौलछीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरड़ा में एक वाहन रात्रि के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन लोगों के सवार होने की जानकारी मिलने पर आपदा नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा द्वारा SDRF को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सरियापानी  रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल स्थानीय पुलिस एवं स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीनों व्यक्तियों के शव बरामद किए। इसके उपरांत शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतकों का विवरण

1. हयात सिंह (36 वर्ष), पुत्र श्री शेर सिंह, निवासी ग्राम न्योली, तहसील एवं जिला अल्मोड़ा।
2. बसंती देवी (40 वर्ष), पत्नी हिम्मत सिंह, निवासी ग्राम हरड़ा, तहसील एवं जिला अल्मोड़ा।
3. बीना देवी (19 वर्ष), पुत्री  हिम्मत सिंह, निवासी जिला अल्मोड़ा .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *