चार्टन लॉज भूस्खलन क्षेत्र के स्थायी उपचार का कार्य जल्द शुरू होगा - News Debate

चार्टन लॉज भूस्खलन क्षेत्र के स्थायी उपचार का कार्य जल्द शुरू होगा

नैनीताल : नगर के मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज भूस्खलन क्षेत्र के स्थायी उपचार की दिशा में अब प्रक्रिया तेज हो गई है। करीब 6.99 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित भूस्खलन रोकथाम कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके तहत हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एमएफबी जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड को कार्यदायी संस्था के रूप में चयनित किया गया है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ललित मोहन कश्यप ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी को कार्य आवंटित कर दिया गया है। साथ ही उसे जल्द से जल्द भूस्खलन रोकथाम का कार्य शुरू करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। विभाग के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने से चार्टन लॉज क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या पर स्थायी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय निवासियों और क्षेत्र से होकर गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ ही भविष्य में संभावित नुकसान की आशंका भी कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *