यूपी-उत्तराखंड एसटीएफ ने किया हाईटेक नकल गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार – News Debate

यूपी-उत्तराखंड एसटीएफ ने किया हाईटेक नकल गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार

देहरादून। यूपी-उत्तराखंड एसटीएफ ने किया हाईटेक नकल गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से बीती 13 फरवरी को उत्तराखंड में आयोजित हुई केंद्रीय प्रतियोगिता परीक्षा में नकल कराने का पर्दाफाश हुआ है। आरोपियों मे नीतिश कुमार और भास्कर नैथानी हैं। परीक्षा केंद्र को भी सील कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 13 फरवरी को अलग-अलग राज्यों के परीक्षा केंद्रों पर SSC (कर्मचारी चयन आयोग) की परीक्षा आयोजित की गयी थी। इसमें मल्टी टॉस्किंग (Non-Technical) Staff & हवलदार Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC), Central Bureau of Narcotics (CBN) भर्ती परीक्षा-2025 की परीक्षा आयोजित कराई थी। परीक्षा में आधुनिक तकनीकी के माध्यम से नकल कराने का मामला सामने आया। आरोपियों ने परीक्षा में पास कराने का लालच देकर प्रत्येक अभ्यर्थियों से 10 लाख रुपए की मांग की गई थी।

एसटीएफ आईजी नीलेश भरणे ने बताया कि यूपी और उत्तराखंड एसटीएफ को इनपुट मिला था कि कुछ लोग गिरोह बनाकर अभ्यर्थियों को धोखा देने की नीयत से उन्हें परीक्षा में पास करने का लालच देकर मोटी धनराशि लेने के फिराक में है। इस इनपुट पर यूपी और उत्तराखंड की एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए परीक्षा केन्द्र महादेव डिजिटल जोन, एमकेपी इण्टर कालेज देहरादून में प्राप्त इनपुट के आधार पर दबिश दी।

एसटीएफ के मुताबिक, दबिश के दौरान उन्हें परीक्षा लैब के पास बने यूपीएस रूम के एक कोने में 24×24 इंच का अंडर ग्राउंड चेंबर (गड्ढा) 24×24 बना हुआ था। वहीं पर दो लेपटॉप राउटर ऑटोमेटिक अवस्था में मिले, जिनको रिमोटली चलाया जा रहा था। दोनों लैपटाप के माध्यम से परीक्षा में प्रश्न पत्रों को हल करने में मदद की जा रही थी। एसटीएफ टीम ने तकनीकी और फॉरेन्सिंक उपकरणों का प्रयोग करते हुए सिस्टम को कब्जे में लेकर सील किया गया।

पुलिस नकल मे शामिल अन्य आरोपियों की तलाश मे जुट गयी है और धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *