देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में नीट परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया में उत्तराखंड डोमिसाइल कोटे में विभिन्न श्रेणियों के आरक्षण लाभ के मामलों में फर्जीवाड़ा नीट परीक्षा पेपर लीक का विस्तार है।
राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि प्रकरण में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा जांच के आदेश का स्वागत किया किंतु उन्होंने कहा कि केवल इसे एक फर्जीवाड़ा मान कर जांच नाकाफी है क्योंकि नीट पेपर लीक मामला काफी गंभीर है और अब नीट परीक्षा उत्तीर्ण कुछ अभ्यर्थियों द्वारा राज्य कोटे में आरक्षण की विभिन्न श्रेणियों। में जिनमें एससी एसटी ओबीसी पूर्व सैनिक कोटे आदि के प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा एक अंतरराज्यीय अपराध से व नीट परीक्षा पेपर लीक मामले से जुड़ा हो सकता है। इस नजरिए से इसकी जांच होनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर इसे सीबीआई को सौंपा जा सकता है। धस्माना ने कहा कि यह उत्तराखंड राज्य के मेधावी व प्रतिभावान विद्यार्थियों के हक पर डाका डालने के समान है और इस प्रकरण को बहुत संजीदगी से सरकार को लेना चाहिए ।
प्रेस वार्ता में मुख्य प्रवक्ता श्रीमती गरिमा माहरा दसौनी उपस्थित रही।