22 अप्रैल से खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट – News Debate

22 अप्रैल से खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदार नाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे। आज शिवरात्रि के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गयी।

तिथि के अनुसार इस वर्ष 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में परंपरानुसार ज्योतिषीय गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। तिथि घोषित होते ही शासन-प्रशासन ने यात्रा तैयारियों को गति देते हुए केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने और सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *