शासन ने किये 4 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर – News Debate

शासन ने किये 4 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। श्वेता चौबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शुक्रवार को गृह अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश के मुताबिक योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, कुंभ मेला नियुक्त किया गया है। आयुष अग्रवाल, जो वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी के पद पर तैनात थे, उनको वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुंभ मेला बनाया गया है।
श्वेता चौबे को सेनानायक, आईआरबी द्वितीय से स्थानांतरित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस अधीक्षक (क्राइम अगेंस्ट वुमन/सीसीटीएनएस/प्रशिक्षण) से स्थानांतरित कर सेनानायक, आईआरबी द्वितीय नियुक्त किया गया है।
शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अविलंब अपने नवीन पदों पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *