भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवक, एक शव बरामद, दो की तलाश जारी - News Debate

भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवक, एक शव बरामद, दो की तलाश जारी

रुड़की। भीकमपुर नदी मे तीन युवकों के डूबने के बाद एक युवक का शव बरामद हुआ है।

मंगलवार को थाना लक्सर से प्राप्त सूचना के अनुसार, हरिद्वार जनपद के भीकमपुर के समीप नदी में तीन युवक डूब गए थे। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट बहादराबाद से उप निरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर तक तलाश के बावजूद कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई।

बुधवार को जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम को पुनः सर्चिंग हेतु घटनास्थल पर भेजा गया। टीम ने सुबह से ही नदी में लापता युवकों की तलाश शुरू की अभियान के दौरान एसडीआरएफ जवानों ने सूरज सिंह (उम्र 19 वर्ष), पुत्र राजकुमार, का शव बरामद कर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शेष दो लापता युवकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *