परिवार के मुखिया ने मां और पत्नी सहित 5 को उतारा मौत के घाट, दहली राजधानी

देहरादून। राजधानी के निकटवर्ती डोईवाला के रानीपोखरी क्षेत्र के नागाघेर मे आज सुबह एक दिल दहलाने वाली बारदात हो गयी। घर के मुखिया ने परिवार मे माता ,पत्नी सहित अपनी तीन बेटियों को उतारा मौत के घाट उतार दिया। घटना आज सुबह करीब 7:00 बजे की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नृशंस हत्या गला रेत कर की।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे SSP दलीप सिंह कुँवर, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय और स्थानीय पुलिस मौक़े पर पहुची। बताया जाता है कि उस समय आरोपी घर मे ही मौजूद था। महेश मूल रूप से यूपी के जिला बांदा का रहने वाला है।।

मृतकों मे बीतन देवी, उम्र 75 वर्ष (मां ) नीतू देवी, उम्र 36 वर्ष (पत्नी) अपर्णा, उम्र 13 वर्ष ( पुत्री) अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष ( पुत्री)स्वर्णा उर्फ गुल्लों उम्र 11 वर्ष ( पुत्री) है। पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय एक पुत्री कृष्णा भी है जो अपने बुआ के घर तपोवन में है। सनसनीखेज घटना से इलाके में सन्नाटा पसर गया है। आरोपी ने परिवार को खत्म करने की वारदात को अंजाम क्यो दिया पुलिस जानकारी जुटा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *