पेपर लीक मामले मे एक और गिरफ़्तारी, आरएमएस का कर्मी दबोचा

देहरादून। राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के पेपर  लीक मामले मे एसटीएफ ने आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी विपिन बिहारी निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश को  गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2013 से कंपनी में कार्यरत था और उसके द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार अभिषेक वर्मा से पेपर की फोटो कॉपी प्राप्त कर दिनेश मोहन जोशी को बरेली में उपलब्ध कराया गया था।

दिनेश जोशी पूर्व अधिकारी पंतनगर यूनिवर्सिटी द्वारा चुनिंदा स्टूडेंट्स को हल्द्वानी व आसपास के छात्रों को पेपर लीक किया गया था जिससे यूकेएसएसएससी वीपीडीओ भर्ती में कुछ छात्रों द्वारा मेरिट लिस्ट में अच्छा स्थान प्राप्त किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *