देहरादून। उत्तराखंड मे अब ईद पर सार्वजनिक अवकाश 28 सितंबर को होगा। शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तिथि में संशोधन कर दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार, पहले 27 मई 2026 (बुधवार) को घोषित अवकाश अब 28 मई 2026 (गुरुवार) को रहेगा। शासनादेश में कहा गया है कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत राज्य के अंतर्गत आने वाले बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में भी 28 मई को सार्वजनिक अवकाश लागू रहेगा। सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी अधिसूचना में केवल अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है, जबकि अन्य सभी शर्तें पूर्ववत प्रभावी रहेंगी।
