भागीरथी के बहाव में फंसे हिरन के बच्चे का रेस्क्यू

देहरादून। SDRF ने उत्तरकाशी में भागीरथी के तेज बहाव में फंसे हिरण के बच्चे का किया सफल रेस्क्यू कर जीवन दे दिया।

घटना है जनपद उत्तरकाशी की है। SDRF को सूचना मिली कि उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट के पास एक हिरण का बच्चा भागीरथी की तेज लहरों की चपेट में आने से बहते हुए नदी के बीच बने टापू पर फंस गया है। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। नदी के बीच से हिरण के बच्चे को सुरक्षित निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था। रेस्क्यू टीम द्वारा मोटरबोट और क्याक के माध्यम से टापू तक पहुँचा गया । SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा जाल की सहायता से हिरण के बच्चे डूबने से बचाकर सुरक्षित किनारे लाया गया व वन विभाग के सुपर्द किया गया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *