प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बैंक कैश वैन लूट मे जेल जा चुका था मृतक – News Debate

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बैंक कैश वैन लूट मे जेल जा चुका था मृतक

जूतों के फीतों से गला घोंटकर हुई हत्या, दोस्त के रूम मे मिली लाश

देहरादून। राजधानी के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी में शनिवार सुबह को प्रॉपर्टी डीलर का शव बन्द कमरे मे मिला है। मृतक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक 2016 मे विकास नगर क्षेत्र मे बैंक की कैश वैन लूट के मामले मे जेल भी गया था।

जानकारी के अनुसार यमुनोत्री विहार फेस 2 चंद्रबनी मे प्रदीप कुमार बौण्ठियाल के मकान मे सचिन पुत्र नरेश कुमार निवासी भगवानपुर हरिद्वार विगत 02 माह से किराये पर रह रहा था। शनिवार को उसे मिलने उसका दोस्त मंजेश कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांजा माजरा खेड़ी जिला हरिद्वार आया था।

शनिवार सुबह को जब कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक कमरे में गए और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में मंजेश का शव पड़ा हुआ था। मकान मालिक ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच पड़ताल की। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जूतों के फीतों से गला घोंटकर मंजेश की हत्या मानी जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

18 लाख की बैंक कैश वैन लूट मे जेल जा चुका था मृतक

मृतक के आपराधिक इतिहास खंगालने पर पता लगा कि वह अपने साथियों के साथ बैंक की कैश वैन से 18 लाख की लूट की घटना में वर्ष 2016 में कोतवाली विकासनगर से जेल जा चुका है।  उसके विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0आ0सं0 126/16 धारा 394/120बी/411 भा0द0वी0 पंजीकृत है।

मामले के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में एसओजी व थाना पटेलनगर की संयुक्त टीम गठित कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *