लैंसडौन में सेना की ट्रेडमैन भर्ती 2 दिसम्बर से – News Debate

लैंसडौन में सेना की ट्रेडमैन भर्ती 2 दिसम्बर से

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। अग्निवीर ट्रेडमैन (म्युजिशियन, ओपर कैटगरी) व अग्निवीर ट्रेडमैन (हाउस कीपर, रिलेशनशिप) की भर्ती रैली आगामी दो दिसम्बर से चार दिसम्बर 2024 को गढ़वाल राईफल्स रेजिमेंट सेंटर लैंसडौन में आयोजित होगी।

जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी लैंसडौन कर्नल ओमप्रकाश फरस्वाण ने बताया कि यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में पूर्व सैनिक एवं विधवाओं के इच्छुक आश्रित दो से चार दिसम्बर को गढ़वाल राईफल्स रेजिमेंट सेंटर लैंसडौन के डायस स्टेडियम में भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *