चमोली-रुद्रप्रयाग सड़क हादसों मे 6 लोगों की मौत, शव लेकर जा रही एंबुलेंस भी खाई मे गिरी

चमोली। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और चमोली मे हुए सड़क हादसों मे 6 लोगों की मौत हो गयी। चमोली मे हुई एक अन्य घटना मे अंतिम संस्कार के लिए शव को गाँव ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गयी और 3 लोगों को जान गंवानी पडी।

रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ कोतवाली क्षेत्र में हादसा दोपहर करीब 12.15 बजे हुआ। है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि कार बांसवाड़ा क्षेत्र से पेलिंग-उथिंड गांव की ओर जा रहा थी। वाहन संख्या UK13B-4293 (सिलेरियो) कार सड़क से लगभग 50 फीट नीचे गहरी खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटक गयी। रेस्क्यू टीम ने देरी किए बिना स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें रेशमा देवी, दक्षित (5 वर्ष), सान्वी (3 वर्ष), विहान (8 वर्ष) और वैभव (10 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार चिकित्सकीय निगरानी में किया जा रहा है।

वहीं हादसे में महेन्द्र सिंह (68 वर्ष) उनके पुत्र अंजन सिंह (42 वर्ष) और संगीता देवी (32 वर्ष) की मृत्यु हो गई.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में घायल व मृतक सभी व्यक्ति उथिंड गांव के निवासी हैं। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जा रही एंबुलेंस खाई मे गिरी। 3  की मौत, 3 गंभीर घायल

चमोली के देवाल विकास खंड मे हुए दर्दनाक हादसे मे पिता, पुत्र और माँ की मौत हो गयी। देवाल विकासखंड के दूरस्थ ल्वाणी गांव के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र शोक मे डूब गया।

बताया जा रहा है कि निजी एम्बुलेंस(इको वैन) देर रात देहरादून से लोहाजंग के लिए निकली थी, जो ल्वाणी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।  वाहन में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। सभी ग्रामीण बांक गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लगाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार सुबह तड़के हुआ। वाहन देहरादून से लोहाजंग की ओर जा रहा था। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों की स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से जल्द हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *