ततैयों के हमले मे मासूम की मौत, स्कूल से घर लौट रहे थे भाई-बहिन

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी से आज एक दुखद खबर आयी है। स्कूल से घर लौट रहे मासूमों पर ततैया ने हमला कर दिया जिसमे एक मासूम की मौत हो गयी।

घटना तहसील मुख्यालय से 9 किमी मांडिया गांव की है। बताया जाता है कि शनिवार को मांडिया गांव के दो भाई बहन रिया और चार वर्षीय रिहान स्कूल से लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन दोनों पर पर अचानक ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया, जबकि रिया का उपचार चल रहा है.

ग्रामीणों के अनुसार स्कूल के पास ही एक पेड़ पर ततैयों का छत्ता लगा था और उसे किसी ने छेड़ दिया। जिसके बाद छत्ते से निकले ततैयों ने घर लौट रहे बच्चों पर हमला कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया बच्चे के पिता राजकुमार ने रिहान उसकी बड़ी बहन रिया को सुबह स्कूल छोड़ दिया था। छुट्टी के बाद घर जाते हुए उन पर ततैयों ने हमला किया। घटना के बाद से गांव में भी शोक की लहर है।

गौरतलब है कि क्षेत्र मे ततैयों के काटने की अब तक तीन घटनाओं मे 4 मौतें हो चुकी है। एक दिन पहले ही जौनपुर ब्लाॅक के रियाट गांव में ततैयों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसके भाई को मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं करीब सवा माह पहले भी ततैयों के काटने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *