कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। सूबे के उद्यान विभाग में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के खिलाफ कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने सूबे के उद्यान मंत्री गणेश जोशी से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक पर प्रदेश सरकार कर खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओ ने कहा कि प्रदेश सरकार की शह में भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा उद्यान विभाग में फलदार पौधों की खरीद के नाम पर गड़बडी कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। वहीं, नर्सरी में 15 लाख पौधे लगाने के बहाने 70 करोड़ रुपये खर्च कर महंगे दामों पर बीज खरीदे गए। उद्यान विभाग ने एक ही दिन में वर्क ऑर्डर जारी कर जम्मू कश्मीर से पौधे लाना दिखाया है।जिसका भुगतान भी विभाग द्वारा कर दिया गया है।
वक्ताओं ने कहा कि सबसे जिस कंपनी से पौधे खरीदवाना दिखाया गया है उसे लाइसेंस भी उस दिन मिला था जिस दिन खरीद हुई थी तथा लेखाकार के हस्ताक्षर बिना करोड़ों के बिल ठिकाने लगा दिए गए। कांग्रेसजनों ने इस दौरान नारेबाजी कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
पुतला दहन करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय रावत, सेवादल के महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, धर्मपाल सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह नेगी, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल, जितेंद्र सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह खेतवाल, सूरभान सिंह नेगी, विनोद सिंह बिष्ट, धर्मेन्द्र सिंह रावत, उपेन्द्र सिंह नेगी, दिलीप सिंह रावत, राजन चार्ल्स, देवेंद्र, सुनील दत्त सेमवाल, जितेंद्र भाटिया, सुरेन्द्र सिंह नेगी, राजेंद्र असवाल, सरदार महेंद्र सिंह, कुलवंत पुंडीर, पंकज व चंद्रमोहन सिंह समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।