देहरादून/रुद्रप्रयाग। चारधाम मार्ग बद्रीनाथ हाईवे के रूद्रप्रयाग के पास रैंतोली में यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। वाहन मे 16 लोग बताये जा रहे हैं। घटना की अभी अधिकारिक पुष्टि नही हुई है, लेकिन एक दर्जन से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है. वहीं 6 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीमें मौके पर हैं। अधिकतर यात्रियों के तेज बहाव मे बहन की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन पहले खाई मे गिरा और यात्रियों मे चीख पुकार मच गयी। इसक बाद वाहन सीधे अलकनंदा मे गिर गया। लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर रेस्क्यू टीम जुटी हुई है।