वनाग्नि मे वन कर्मियों की मौत के बाद 3 आईएफइस अधिकारियों पर गिरी गाज – News Debate

वनाग्नि मे वन कर्मियों की मौत के बाद 3 आईएफइस अधिकारियों पर गिरी गाज

देहरादून। अल्मोड़ा बिनसर वन्य जीव अभ्यारण्य में एक दिन पहले वनाग्नि की घटना मे 4 कर्मियों की मौत के मामले मे तीन आईएफएस अधिकारियों पर गाज गिरी है। सीएम ने घटना के बाद कड़ा एक्सन लिया है।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर लापरवाही बरतने के आरोप मे चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट कुमाऊं पी के पात्रों को वन मुख्यालय में अटैच किया गया है। कंजरवेटर ऑफ फारेस्ट कोको रोसे को फोन नहीं उठाने के कारण निलंबित किया गया है। वहीं डीएफ ध्रुव मार्तोलिया को भी सस्पेंड किया गया है।

गौरतलब है कि वीरवार को अल्मोड़ा के विनसर के जंगल मे एक बुझाने गए 4 कर्मचारी जिंदा जल गए और 4 गंभीर रूप से घायल जो गए। वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों पर दो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री ने सुबह सीएम आवास में बैठक में इसके निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *