उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास गंगोत्री धाम से लौट रही बस के खाई मे गिरने से एक महिला की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 26 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त खाई ममे लुड़क रही बस के रास्ते मे एक पेड़ आ गया जिसने बस को मजबूती से थाम लिया और कई जाने बच गयी।
बताया जाता है कि तीर्थयात्रियों की उधमसिंह नगर की बस का न. UK 06 PA 1218 में कुल 27 तीर्थयात्री और चालक, परिचालक समेत 29 लोग सवार थे। महिला की घटना स्थल पर मौत के बाद देर रात दो अन्य घायल महिलाओं ने दम तोड़ दिया।
मृतकों मे दीपा पत्नी महेंद्र चंद्र, निवासी हल्दूचौड़ हल्द्वानी, जिला नैनीताल, नीमा केडा पत्नी पूरण सिंह केडा, निवासी रुद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर और मीना रैकवाल पत्नी महेंद्र सिंह रैकवाल, निवासी गौलापार हल्द्वानी, जिला नैनीताल है।
रेस्क्यू टीमों के अनुसार बस अनियंत्रित होकर जब खाई में गिरी तो रास्ते में पेड़ पर अटक गई. इस कारण एक बहुत बड़ा हादसा टल गया. अगर वो पेड़ नहीं होता तो बस कई मीटर नीचे गहरी खाई में गिर जाती। लेकिन पेड़ ने अनेक लोगों की जान बचा ली। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक नहीं लगने से चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। बस खाई में करीब 20 मीटर नीचे तक गिरी। इसके बाद एक पेड़ पर बस रुक गई। अगर बस पेड़ पर नहीं रुकती तो सीधे भागीरथी नदी में जा गिरती और हताहतों की संख्या मे बड़ा इजाफ़ा होता।