जल प्रलय से टूटी दीवार, छात्र बहा, शव बरामद

देहरादून। राजधानी के राजपुर रोड स्थित ग्रीन वैली मे एक छात्र की जल प्रलय से मौत हो गयी। आज सिटी कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि DIT कॉलेज के पास ग्रीन वैली PG की एक दीवार गिरने के कारण एक छात्र बह गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि उक्त छात्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा उक्त छात्र के शव को बरामद कर बाहर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक छात्र की पहचान कैफ पुत्र अफजाल उम्र 20 वर्ष,निवासी ग्राम सरावनी बाबूगढ़ हापुड़ छावनी हाल पता ग्रीन वैली कॉलोनी के रूप मे हुई।

प्रेमनगर नन्दा की चौकी के पास पुल टूटा, ट्रैफ़िक डायवर्ट

भारी बारिश के चलते देहरादून- पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेमनगर नन्दा की चौकी के पास पुल का एक हिस्सा टूट गया है, जिससे उक्त मार्ग पर यातायत पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।

पुलिस द्वारा देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले यातायात को पंडितवाड़ी रांगड़वाला तिराहे से तथा विकासनगर से देहरादून की ओर आने वाले यातायात को सिघनीवाला तिराहे से डायवर्ट किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *