चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन, शोक की लहर

देहरादून। चंपावत के पूर्व विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज निधन हो गया। गहतोड़ी लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने आज दून हॉस्पिटल देहरादून में अंतिम सांस ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को पार्टी ने राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट स्तर का दर्जा दिया गया था। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम कैलाश चंद्र गहतोड़ी से उनके यमुना कालोनी स्थितआवास पहुंच कर मुलाक़ात की तथा कुशल क्षेम पूछी थी। आज उनके निधन से उनके परिवार के साथ ही प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

गहतोड़ी का निधन पार्टी के साथ मेरी निजी क्षति:धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहतोड़ि के निधन को पार्टी के साथ अपनी निजी क्षति बताया है।

वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।*

*इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएँगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।*

*राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे।*

*ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।*

*विनम्र श्रद्धांजलि!*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *