ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया 15 वर्षीय किशोर-गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर - News Debate

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया 15 वर्षीय किशोर-गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

रुड़की। इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र के सोहलपुर गांव में सड़क हादसे में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी सवार 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने के दौरान पीछे से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में किशोर आ गया। ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार सोहलपुर निवासी कृष्णा पुत्र गोवर्धन (15) अपने साथी के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। कोटवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्ज़े में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *