यात्रियों के विश्राम गृह का डीएम ने किया निरीक्षण, जानी व्यवस्थाएं – News Debate

यात्रियों के विश्राम गृह का डीएम ने किया निरीक्षण, जानी व्यवस्थाएं

देहरादून।जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने नटराज चौक पर यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओ को परखा।
उन्होंने यात्रियों का हालचाल भी जाना और यात्रियों के पंजीकरण की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान यात्रियों ने स्मृति हेतु जिलाधिकारी के साथ फोटो भी खिंचवाए। जिलाधिकारी ने यात्रियों को पेयजल भी वितरित किया। जिलाधिकारी ने पंजाब सिंध क्षेत्र ट्रस्ट का भी निरीक्षण किया तथा यात्रियों का हालचाल जाना। जहां पर यात्रियों में सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद किया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने हेमकुंड साहिब ट्रस्ट गुरुद्वारा का भी निरीक्षण किया गुरुद्वारा प्रबंधक से मुलाकात की। हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श श्रद्धालुओं की भी जानकारी प्राप्त की तथा यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इस बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिलाधिकारी एवं डीआईजी/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *