देहरादून। भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव को उत्तराखंड का नया प्रभारी बनाया है। पार्टी की ओर से जारी नई सूची मे पूर्व प्रभारी दुष्यंत गौतम व सह प्रभारी रेखा वर्मा को स्थान नही मिला है।नई सूची के अनुसार अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची मे देश के अन्य राज्यों मे भी बड़ा फेरबदल संगठन मे किया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले पार्टी संगठन महामंत्री को भी पदमुक्त कर राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। राम माधव को इससे पहले पार्टी की ओर से जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। हालांकि उत्तराखंड मे अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद कथित वीआईपी को लेकर प्रभारी और संगठन महामंत्री को लेकर विपक्ष का विरोध भी दौरान देखने को मिला।



