डकैती मे प्रयुक्त कार आगरा एक्सप्रेस वे से लूट की निकली, पुलिस रवाना – News Debate

डकैती मे प्रयुक्त कार आगरा एक्सप्रेस वे से लूट की निकली, पुलिस रवाना

देहरादून। रिलायन्स ज्वैलरी शो रूम में हुई डकैती में बदमाशों द्वारा प्रयोग मे लायी गयी जिस पुलिस टीम द्वारा आर्टिगा कार को सेलाकुई थाना क्षेत्र से बरामद किया गया गया वह आगरा एक्सप्रेस वे पर लूट की निकली। पुलिस ने कार का गहन फॉरेंसिक परीक्षण किया गया तो आरोपियों द्वारा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कार का चेसिस नंबर घिस दिया गया था। पुलिस द्वारा फॉरेन्सिक की सहायता से कार से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गये। जांच मे पता लगा कि कार को 02 व्यक्तियों द्वारा माह जून में दिल्ली से आगरा के लिये बुक किया गया था। बदमाशों ने आगरा जनपद के कन्दोली थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर कार को लूट लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में 10 जून को आगरा में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच से पुलिस टीम को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले है। इसके लिए एक विशेष  टीम को आगरा रवाना किया गया है।

एसएसपी की इस बारे मे आयोजित बैठक मे एसटीएफ की टीम को भी शामिल किया गया तथा बैठक के दौरान घटना के सम्बन्ध में अब तक सामने आये सभी पहलुओं की समीक्षा की गयी। अब तक की जांच में  उक्त घटना से तीन-चार दिन  पूर्व पांच लोगों का हरिद्वार में आकर रूकना पाया गया है, साथ ही मध्य प्रदेश के कटनी में 05-04-23 को तथा महाराष्ट्र के लातूर में 13-08-23 को इसी मोडस आपरेन्डी से लूट की घटनाओं का प्रयास किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई है, जिसमें अभियुक्त मौके से फरार हो गये थे। उक्त घटनाओं में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा पटना जेल में बंद घटना में शामिल गैंग के मुखिया सुबोध को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लातूर लाया जा रहा है।

कटनी तथा लातूर में हुई घटनाओं में फरार संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये राजपुर रोड पर घटित घटना में सम्मिलित अभियुक्तों के हुलिये से मिलते जुलते पाये गये हैं, जिससे उक्त घटनाओं का राजपुर रोड में हुई घटना से सम्बन्ध होने की सम्भावना के दृष्टिगत अलग-अलग टीेमें गठित कर उक्त घटनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित स्थानों को रवाना की गई है।

घटना के सम्बन्ध में जनपद देहरादून व अन्य प्रान्तों से पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए हैं, साथ ही घटना में शामिल गैंग का अब तक की जानकारी में पश्चिम बंगाल, बिहार तथा नेपाल तक नेटवर्क फैला होना प्रकाश में आया है। जिसकी जानकारी हेतु अलग-अलग टास्किंग के साथ पुलिस टीमों को उक्त स्थानों के लिये रवाना किया गया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *