देहरादून। नैनीताल घूमने आये पर्यटकों की बस खाई मे गिर गयी। एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू अभियान मे जुटी है।
हादसा नैनीताल जिले के कालाढूंगी रोड के पास नलिनी का बताया जा रहा है। आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस गिरी है जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है।
हादसे की सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार SDRF रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर जानकारी मिली कि बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से 18 लोगों घायलावस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचा दिया गया है। अन्य लोगों के रेस्क्यू के लिए अभियान चलाया जा रहा है।