बीच सड़क पर खाट बिछाकर रील बनाना युवकों को पड़ा भारी, गिरफ्तार

देहरादून। सड़क पर व्यस्त ट्रैफ़िक के बीच खाट डालकर हैरंगतगेज रील बनाना दो युवको को भारी पड़ गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर डाली गयी एक वीडियो का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो 2 अक्टूबर का बताया जा रहा है। मामला राजधानी देहरादून के शिमला बाईपास चौक का है। यहां दो युवकों ने चौक पर चारपाई डालकर वीडियो बनाई। शनिवार को आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की। रविवार को पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक के साथ ही वीडियो बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक शिमला बाईपास चौक पर चलते ट्रैफिक के बीच चारपाई डालता है। वह चादर ओढकर लेटता और दूसरा साथी वीडियो बनाता है। इसकी शिकायत पुलिस को मिली तो एसएसपी अजय सिंह ने कार्रवाई का निर्देश दिये। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर युवकों की तलाश की गई। रविवार को पुलिस ने आरोपी गौरव कश्यप निवासी सेवला कलां, पटेलनगर और अब्दुल शमी निवासी तेलपुर चौक, मेहूंवाला को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक गौरव कश्यप था। वह ई रिक्शा चलाता है। उसकी वीडियो अब्दुल शमी बना रहा था, जो कामर्शियल वाहनों पर ड्राइवरी करता है।

दोनों की गिरफ्तारी करने के साथ ही वीडियो बनाने में प्रयुक्त चारपाई को भी पुलिस चौकी लगा गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों ने यह वीडियो बीते दो अक्तूबर को बनाया था। जिसे सात अक्तूबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *