धारचुला और गूंजी मार्ग पर हादसा, बोलेरो पर गिरी चट्टान, 8 लोग दबे

देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद हादसे की खबर है। धारचूला गुंजी मोटर मार्ग पर थक्ती झरने के पास चट्टान दरकने से उसकी चपेट मे एक आने से बोलेरो वाहन दब गया। हादसे में वाहन सवार 8 लोगों के दबने की खबर है।

बताया जा रहा है कि बोलरो वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला लौट रहा था. तभी माल्पा और पेलसिती झरने के बीच वाहन के ऊपर विशालकाय चट्टान आ गिरी। वाहन नाभी गांव में होम स्टे चलाने वाले व्यक्ति की बताई जा रही है। हादसे की चपेट में आए लोग धारचूला के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जो मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। घटना स्थल पर नेटवर्क ना होने की वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

सीमांत क्षेत्र धारचूला गुंजी मोटर मार्ग भारत चीन सीमा को जोड़ती है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसएसबी, सेना और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *