भाजपा पार्षद के घर में लूट, सोना व नकदी लेकर फरार

नौकर ने परिवारों के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर घटना को दिया अंजाम
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच, सीसीटीवी फूटेज में कथित लूट के वीडियो

देहरादून। नगर निगम में भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर में लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि घरेलू नौकर ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया और इस वजह से अमिता समेत परिवार के लोग बेहोश हो गए। वहीं फिर घरेलू सहायक ने अपने दो साथियों के साथ लूट को अंजाम दिया और घर से ज्वलैरी और नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं अमिता सिंह को गंभीर हालत में सिनर्जी अस्पताल भर्ती कराया गया। इस घटना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सार्वजनिक हुआ है।
घटना बीते मंगलवार रात की है। विजय पार्क वार्ड की पार्षद और बसंत विहार निवासी अमिता सिंह नगर निगम से शाम को घर में आयी तो रात में खाना खाने के बाद वे सभी बेसुध हो गए। फिर नौकर ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बाहर से आरोपी के दो साथ भी घर में घूसे। फिर अलमारी के लोकर से आभूषण, नकदी के अलावा  भी लेकर गए। सुबह चार बजे जाकर बच्चों ने अमिता के पति महिपाल सिंह को बताया कि चोरी हो गई है। इसके बाद जाकर महिपाल सिंह सकते में आए तो वहीं पार्षद अमिता की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें पास ही सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद तमाम पार्षदों के कैबिनेट मंत्री खजानदास आदि ने अस्पताल पहुंचकर अमिता सिंह का हाल जाना और परिवार जनों से घटना की जानकारी ली। वहीं भाजपा पार्षद नंदिनी शर्मा ने बताया कि नौकर के साथ दो लोग घटना में शामिल बताए गए हैं, और वे फरार है। वहीं अमिता सिंह अब खतरे से बाहर बतायी गई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर घर से गायब नकदी और ज्वेलरी की जानकारी जुटायी। पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगे हैं और इसमें संदिग्ध गतिविधियां कैद होने के चलते पुलिस फॉरेंसिक टीम के सहयोग से साक्ष्य जुटाने का काम किया जा रहा है। वहीं पुलिस की टीम आरोपी घरेलू सहायक की तलाश में जुटी है।

पति बोले वे सभी को मार भी सकते थे
अमिता सिंह के पति महिपाल सिंह ने बताया कि नगर निगम में अपने कामों के चलते सुबह साढे दस बजे गए और फिर वहां से शाम को साढे पांच बजे घर आए। घर में आने के चाय पी और पत्नी की माता के श्राद का खाना खाया। इसके बाद वे घर से चले गए। अमिता सिह और बेटा घर में रहे। फिर कुछ समय बाद वे घर आ गए। करीब साढ़े आठ बजे तक खाना तैयार हो चुका था। उन्होंने खाना मांगा। नौकर दो रोटी, दाल, मिर्ची् मखनी लाया। उसके बाद उन्होंने बोला वे अंटी यानि अमिता सिंह को भी खाना खिला दो। खाना खिलाने के बाद कुत्तों को खोल दो। इसके बाद उन्हें सुबह चार बजे बच्चों से घटना की जानकारी मिली। महिपाल ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए ये लोग अपने साथ  लेकर भी आए थे। मसलन अगर हम सभी परिवार जन नींद से जगते और हरकत में आते तो ये हमे मार भी सकते थे। महिपान ने बताया कि लोकर की चाबी उनके पर्स से निकाली और अलमारी के दो लोकर खोले। एक लोकर से क्या-क्या ले गए, ये उन्हें भी पूरी तरह से नहीं पता है। वहीं एक अन्य लोकर से पत्नी का सोना, यहां रखे चार से पांच लाख की नकदी भी ले गए। वहीं एक पिस्तल भी लेकर ये लोग फरार हो गए।
दिल्ली की कंपनी से हायर किया था घरेलू सहायक
महिपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली की एक कंपनी से घरेलू सहायक को हायर किया गया था। ये नेपाल का रहने वाला है। एक दिन इसने उन्हें कहा कि वे अपने मामा को भी यहां पर बुला ले, तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि परिवार के अन्य लोग उनके घर नहीं आएंगे। घर मे एक लॉकर अमिता सिंह का था, वहां पर पिस्टल और चार से पांच लाख रुपए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *