सुभाष नगर क्षेत्र के निजी शोरूम में लगी आग की घटना से हड़कंप

देहरादून। सुभाष नगर क्षेत्र में चंद्रमणि चौक के पास एक निजी शो रूम में वीरवार को सुबह तड़के आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद बड़े नुकसान की आशंका है।

आग लगने के चलते आसपास के लोग घटना स्थल के आसपास जमा हो गए। आग की सूचना मिलने पर दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का काम किया गया। फायर बिग्रेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं शोरूम में रखे काफी सामान के जलने की आशंका है। हालांकि अब पुलिस जांच के बाद ही जले सामान का आंकलन हो पाएगा।

चंद्रमणि चौक के पास एक कंपनी का निजी शोरूम है। यहां पर सुबह के समय आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है । आग इस तरह से फैली कि शोरूम की पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। वहीं आसापास की कार भी चपेट में आ गई। इस शोरूम में आग की घटना के चलते लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय पार्षद रमेश कुमार मंगू मौके पर पहुंचे। पार्षद ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। वहीं स्थानीय लोगों के जरिए भी सूचना दी गई। ऐसे में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल के वाहनों से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया है कि उक्त शोरूम में स्पेयर पार्ट आदि सामान थे।हालांकि ये तो पुलिस की जांच में सामने आएगा के उक्त शोरूम में किस कारण से आग लगी और कितना नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *