नैनीझील की स्वच्छता पर प्रशासन सख्त

नैनीताल। नैनीझील क्षेत्र में गंदगी की शिकायत पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे के निर्देश पर शनिवार को वृहद सफाई अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक के नेतृत्व में नगर पालिका और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने झील के किनारों व जल क्षेत्र से प्लास्टिक, पॉलीथिन सहित अन्य कचरा हटाकर उसका नियमानुसार निस्तारण किया। प्रभारी डीएम ने झील की नियमित सफाई जारी रखने, नालों की सफाई पर विशेष ध्यान देने और स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नैनीझील जनपद की पहचान है और इसकी स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होगा। सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *