पालिका परिसर दुगड्डा में लगे कौशल मेले मे 49 को मिला रोजगार – News Debate

पालिका परिसर दुगड्डा में लगे कौशल मेले मे 49 को मिला रोजगार

दुगड्डा। जनसेवा मंच लैंसडौन के सौजन्य से नगर पालिका परिसर दुगड्डा में लगे रोजगार कौशल मेले में क्यू.एच.टालब्रोज लिमिटेड कम्पनी और स्मार्ट स्किल कम्पनी के लिए फिटर व वेल्डिंग टेक्नीशियन के पदों के लिए 179 ऑनलाइन और व प्रत्यक्ष अभ्यर्थियों की काउंसलिंग भर्ती सेल द्वारा की गई जिनमें से 49 का चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों का ऑनलाइन परीक्षा ली गई और मेडिकल टेस्ट के बाद होली के बाद नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति के बाद प्रशिक्षण अवधि में 13000 प्रतिमाह वेतन, भत्ते, निःशुल्क वर्दी, कैंटीन और प्रशिक्षण कोर्स की सामग्री दी जाएगी। इस अवसर पर टेक्निकल हेड हेमचंद्र पांडेय, जीवन भट्ट, समाजसेवी सन्तूदास और जनसेवा मंच के सदस्य शामिल रहे।

मेला आयोजन समिति और नगर पालिका अध्यक्ष शान्ति बिष्ट द्वारा जनसेवा मंच लैंसडौन के प्रतिनिधियों को अब तक 550 से अधिक बेरोजगार युवाओं को शिविर लगाकर रोजगार दिलाने के लिए सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *