देहरादून। रायपुर पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के निर्देशों पर पूर्व में गुण्डा अधिनियम में 06 माह की अवधि के लिए जिला बदर किये गये आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जगवीर सिंह नेगी पुत्र श्री युद्धवीर सिंह नेगी, निवासी नंदनी कॉलोनी, बालावाला, देहरादून उम्र 32 वर्ष को थाना क्षेत्र महाराणा प्रताप चौक रायपुर से गिरफ्तार किया गया। जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के आदेशों की अवहेलना कर 06 माह की निर्धारित अवधि से पूर्व ही जनपद देहरादून में निवास कर रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर धारा 3/10 गुण्डा अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0- 20/2014 धारा 392/411 भादवि,
2- मु0अ0स0- 21/14 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट,
3- मु0अ0स0- 38/18- धारा 392/411 भादवि ,
4- मु0अ0स0- 289/18 धारा 60 आब0 अधि0,
5- मु0अ0स0- 48/23 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट,
6- मु0अ0सं0- 6/23 धारा 3(1) गुंडा निवारण अधि0