महिला नेत्री को पद दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, सरगना गिरफ्तार – News Debate

महिला नेत्री को पद दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, सरगना गिरफ्तार

राहुल गाँधी के पीए बनकर नेताओं से कर रहा था ठगी

देहरादून। पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी के पीए बनकर महिला नेत्री से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से राजनैतिक पार्टियों से जुडे वरिष्ठ नेताओं और उनके सहयोगियों, करीबियों के संबंध में जानकारी जुटाई और विस मे टिकट के साथ ही संगठन मे भी पद देने की डील कर रुपये ऐंठने लगा।

मामले मे महिला नेत्री भावना पांडे ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई कि कनिष्क सिंह नाम के एक व्यक्ति ने खुद को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताते हुए उनसे उत्तराखंड राज्य में सर्वे और पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिलवाने के एवज में 25 लाख रुपए की मांग की गई। 13 अप्रैल को व्यक्ति ने अपने एक साथी को पीड़िता के आवास पीनाकिल रेजिडेंसी जाखन भेजा गया, जहां उनसे 25 लाख रुपए ले लिये। धनराशि लेने के बाद कनिष्क ना तो उनका फोन उठा रहा है ना ही उनके पैसे वापस लौटा रहा है। व्यक्ति के संबंध में जानकारी करने पर उसके द्वारा पहले भी कई राज्यों में बड़े नेताओं के साथ इसी प्रकार धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई।

तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया। धोखाधड़ी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने सीसीटीवी कैमरे और मुखबिर के माध्यम से ठगी की घटना में शामिल आरोपी के संबंध में जानकारी की गई तो घटना में शामिल मुख्य आरोपी के उत्तराखंड में भी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में होने और राष्ट्रीय पार्टी के एक पदाधिकारी को टिकट दिलवाने के नाम पर उससे एक मॉल जाखन में पैसे लेने आने की जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कनिष्क को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का असली नाम गौरव कुमार है और वह मूल रूप से अमृतसर पंजाब का रहने वाला है। उसके द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी राजनैतिक पार्टियों से जुडे उनके वरिष्ठ पदाधिकारियों व नेताओं और उनके करीबियों/सहयोगियों के संबंध में जानकारियां जुटाई गयी थी। इस दौरान उसे कनिष्क सिंह नाम के एक व्यक्ति, जो साल 2003 से 2015 तक एक राष्ट्रीय पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के निजी सचिव के रूप में कार्यरत था. वर्तमान समय में भी पदाधिकारी का काफी करीबी होने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई. जिस पर उसके द्वारा कनिष्क सिंह के नाम से ट्रू-कॉलर में एक आईडी बनाई, उसके बाद neta.com साइट पर जाकर राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी से जुडे पूरे देश के वरिष्ठ नेताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई और अपने 3 अन्य साथियों छज्जू, रजत मदान और मनिंदर सिंह कालू, जो पंजाब के ही रहने वाले हैं. उनके साथ मिलकर कई लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया. आरोपी ने खुद राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारी का निजी सचिव बताते हुए साल 2017 में जयपुर राजस्थान में 2 नेताओं को विधायक का टिकट दिलवाने के एवज में उनसे अलग-अलग एक करोड़ 90 लाख और 12 लाख रुपए लिए गए. साल 2025 में भी उसके द्वारा इसी प्रकार पटना बिहार में राजनैतिक पार्टी से जुडे एक नेता से पार्टी में पद दिलाने के एवज में 3 लाख रुपए लिए गए.आरोपी ने अन्य राज्यों में भी इसी प्रकार ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हुए राजनैतिक पार्टियों से जुडे अन्य व्यक्तियों से भी मोटी धनराशि लिए जाने की बात बताई गई है. जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह में छज्जू, रजत मदान और मनिंदर सिंह कालू समेत चार अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जो ठगी की रकम आपस में बांट लेते थे। टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

बताया जाता है कि आरोपी ने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डॉ. हरक सिंह रावत, विधायक प्रीतम सिंह, दून जिलाध्यक्ष जसविंदर गोगी को भी फोन किया। रजत मदान और मनिंदर सिंह कालू समेत चार अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जो ठगी की रकम आपस में बांट लेते थे। टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

उत्तराखंड के कई नेताओं को पद और टिकट का लालच देकर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देहरादून पुलिस ने अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के अमृतसर निवासी आरोपी गौरव कुमार को सोमवार को गिरफ्तार किया है। ठगी का शिकार हुई महिला भावना पांडे ने ठग के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौरव ने कांग्रेस के कुछ विधायकों को होटल में रुकवाने के नाम पर स्थानीय नेता भावना पांडे से 25 लाख की ठगी की। राजपुर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। तीन मई को जाखन स्थित पिनाकल रेजिडेंसी निवासी भावना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कनिष्क सिंह नाम का व्यक्ति खुद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का निजी सचिव बताकर उन्हें पार्टी में अहम पद दिलाने और सर्वे कराने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग कर रहा था।

13 अप्रैल को आरोपी के साथी ने उनके घर पहुंचकर नकद रकम ले ली, जिसके बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया।एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर एसआईटी व राजपुर पुलिस की टीम गठित की गई। जांच के दौरान मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी और मुखबिरो की मदद से आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। ठग ने बताया कि उसने कनिष्क सिंह के नाम से फर्जी पहचान बनाकर देश के कई और नेताओं को निशाना बनाया। इसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह में छज्जू, रजत मदान और मनिंदर सिंह कालू समेत चार अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जो ठगी की रकम आपस में बांट लेते थे। टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

बताया जाता है कि आरोपी ने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डॉ. हरक सिंह रावत, विधायक प्रीतम सिंह, दून जिलाध्यक्ष जसविंदर गोगी को भी फोन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *