रामनगर। एक महिला के पति की गैर मौजूदगी में उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ व दुराचार के प्रयास के आरोपी व सोशल मीडिया इन्फ्लूसंर बिरजू मयाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बीते दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लूसंर बिरजू मयाल के द्वारा पति की गैरमौजूदगी में जबरन सरकारी आवास में घुसने तथा प्रार्थिनी की लड़की व प्रार्थिनी के साथ अभद्रता कर शारिरिक संबंध बनाने का प्रयास, प्रार्थिनी के साथ हाथापाई कर कपड़े फाड़ने तथा जान से मारने के संबंध में एक तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बिरजू मयाल के विरुद्ध कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 115 (2), 351(3), 352, 333 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया।