कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। राज्य सरकार की भर्ती पूर्व प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना, अर्द्वसैनिक बलों व पुलिस बल में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य सैनिक विश्राम गृह 25-सी, कालीदास मार्ग, हाथी बड़कला देहरादून में संचालित किया जायेगा।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लैंसडौन कर्नल ओमप्रकाश फरस्वाण (अ.प्रा.) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वित्तीय वर्ष हेतु प्रशिक्षण संख्या 96 आगामी 4 नवम्बर से 29 दिसंबर, 2024 तक संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 28 अक्टूबर तक अपने आवेदन पत्र भरकर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडौन अथवा सीधे जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय देहरादून को भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8439258647 अथवा 9410321614 पर संपर्क किया जा सकता है।