भगवान के नाम पर नहीं, काम के नाम पर वोट मांगे भाजपा : गोदियाल – News Debate

भगवान के नाम पर नहीं, काम के नाम पर वोट मांगे भाजपा : गोदियाल

कोटद्वार(चंद्रपाल सिंह चन्द)। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कोटद्वार में चुनावी जनसभा में दौरान सत्ताधारी भाजपा को जमकर कोसते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ भगवान के नाम पर वोट माग रही है। अगर भाजपा ने काम किया है तो काम के नाम पर वोट मांगकर दिखाए।

रविवार को झंडाचौक में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे चुनाव लड़ने से रोकने के लिए पहले आयकर विभाग के नोटिस देकर डराया और फिर मुझे ललचाया गया था। लेकिन गणेश गोदियाल भाजपा की इस चाल से न डरा और ना ही इनके आगे बिका। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भगवान के नाम पर वोट मांगते है। अगर भाजपा ने विकास किया है तो विकास के नाम पर वोट मांग कर देखिए।
गोदियाल ने कहा भाजपा की नजर में कांग्रेस के नेता भष्ट्राचारी हैं, यदि वही भष्ट्राचारी नेता भाजपा में आ जाता है तो वह सदाचारी हो जाता है। भाजपा में ऐसा कौन सा गंगाजल है जिसे छिड़कते ही वह भष्ट्राचारी तुरंत सदाचारी हो जाता है।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार उन्हें चुनाव जीतने नहीं देना चाहती है लेकिन गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की जनता अपने बेटे गोदियाल को हारने नहीं देना चाहती है। जनता का आशीर्वाद सदैव उनके साथ है। वहीं, पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस की पूर्व उपलब्धियाँ गिनाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को 24 कैरेट का एकदम खरा बताया।
सभा का संचालन हेमचंद्र सिंह पंवार ने किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कोटद्वार विनोद डबराल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ठाकुर विजय नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रश्मि पटवाल, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रंजना रावत, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा असवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सीता गुप्ता, मीना बछवांण, रूपन नेगी, सभासद गुडडू चौहान, सुनील सेमवाल आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *