3 पूर्व विधायक हुए कांग्रेस मे शामिल, पूर्व मेयर रुड़की और मसूरी के पूर्व नपा अध्यक्ष ने भी थामा हाथ – News Debate

3 पूर्व विधायक हुए कांग्रेस मे शामिल, पूर्व मेयर रुड़की और मसूरी के पूर्व नपा अध्यक्ष ने भी थामा हाथ

देहरादून। विस चुनाव से ठीक पहले भाजपा और कांग्रेस मे प्रबंधन शुरू हो गया है। दिल्ली मे आज 3 पूर्व विधायक कांग्रेस मे शामिल हो गए। वहीं पूर्व मेयर रुड़की और मसूरी के पूर्व नपा अध्यक्ष ने भी हाथ का साथ थाम लिया।

कांग्रेस मे शामिल होने वालो मे रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य तथा बसपा के पूर्व विधायक नारायण पाल हैं। वही पूर्व मेयर रुड़की गौरव गोयल तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष मसूरी अनुज गुप्ता भी भाजपा मे शामिल हुए।

राजकुमार ठुकराल दो बार भाजपा से विधायक रह चुके हैं। वही भीम लाल आर्य भी भाजपा से विधायक रह चुके हैं। ठुकराल को 2022 मे पार्टी ने टिकट नही दिया तो वह निर्दलीय मैदान मे उतरे और चुनाव हार गए। उनकी वापसी को लेकर कई बार कयास लगाए गए, लेकिन कोई निर्णय नही हुआ। 2016 तत्कालीन सीएम हरीश रावत सरकार से नजदीकी के कारण उन्हें भाजपा द्वारा निलंबित किया गया था। तब से वह भाजपा से निष्कासन भुगत रहे थे। बसपा से दो बार विधायक रहे नारायण पाल भी लम्बे समय से बनवास भुगत रहे थे।

दूसरी ओर रुड़की से पूर्व मे भाजपा से मेयर रहे गौरव गोयल भी अब कांग्रेस मे भविष्य तलाश रहे है। वहीं अनुज गुप्ता भी काग्रेस का दामन थाम चुके हैं।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह तथा प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *