पौड़ी। जनपद के थलीसैंण ब्लाक के मरोड़ा ग्राम पंचायत की युवा प्रधान वीरा और गांव के ही 75 वर्षीय बुजुर्ग का आपसी विवाद सोशल मीडिया मे चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि बुजुर्ग के द्वारा महिला प्रधान के पाँव छूकर माफी मांगने को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक बुजुर्ग व्यक्ति और ग्राम प्रधान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बुजुर्ग द्वारा महिला प्रधान को गौशाला में बंद करने जैसी धमकी दी गई थी। जिसका कि महिला प्रधान ने वीडियो बना लिया था। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में समझौता कराया गया।
ग्राम प्रधान वीरा रावत ने कहा है कि 12 मई की शाम को वह गांव में निरीक्षण के लिए गई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात गाँव के एक व्यक्ति से हुई, जिसके बारे में मुझे पता चला था कि वह दूसरे गाँवों में मेरे चरित्र को लेकर गलत और अपमानजनक बातें फैला रहा है। मैंने उससे सिर्फ इतना पूछा कि आखिर वह मेरे बारे में ऐसी बातें क्यों कर रहा है कि “प्रधान लड़कों के साथ घूमती है” या “प्रधान का चरित्र खराब है।
लेकिन मेरी बात सुनने के बजाय वह व्यक्ति अचानक गुस्से में आ गया और मेरे साथ ऊँची आवाज में अभद्र व्यवहार करने लगा। मैंने अपना हाथ छुड़ाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने मेरा हाथ नहीं छोड़ा। उस समय मैं बहुत डर गई थी और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई थी।
मामले की सच्चाई जो भी हो, अभी तक सभी लोग एक ही पहलू देख रहे हैं, दूसरा पहलू नहीं देखा है कि बुजुर्ग ने ये सब क्यूं किया। खैर बात जो भी हो इस तरह की घटनाएं समाज में भी अपना सशक्त प्रभाव छोड़ती हैं। शोसल मीडिया मे वायरल घटनाक्रम को लेकर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बुजुर्ग से माफी मांगने की बात तो ठीक है, लेकिन इस तरह अपमानजनक रवैया भी ठीक नही।