प्रेमनगर मे छात्र से मारपीट और मौत के मामले मे फरार चल रहे 7 आरोपियों पर ईनाम घोषित – News Debate

प्रेमनगर मे छात्र से मारपीट और मौत के मामले मे फरार चल रहे 7 आरोपियों पर ईनाम घोषित

प्रकरण में फरार चल रहे 07 अभियुक्तो पर 25-25 हज़ार का ईनाम किया घोषित

पुलिस ने सभी आरोपियों के न्यायालय से प्राप्त किये गैर जमानती वारंट 

गिरफ्तारी को अलग-अलग टीमे गैर प्रान्तों में  दे रही दबिशें

प्रकरण में शामिल 04 आरोपियों को पूर्व में पुलिस द्वारा किया गया था गिरफ्तार

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव में छात्र गुटों के बीच हुए मारपीट के मामले मे पुलिस ने 7 आरोपियों पर 25 -25 हजार का ईनाम घोषित किया है। मामले मे हुए विवाद व आपसी मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक दिव्यांशु जाटराना की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर अंतर्गत धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 04  आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ तथा घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से घटना में शामिल 07 अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आये, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है। आरोपियों के लगातार फरार चलने पर पुलिस द्वारा सभी सातों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किए गए हैं।

नाम पता वांछित ईनामी आरोपी

1- ऋतिक राज पुत्र श्याम सिंह निवासी नोतन भटवालिया, थाना संग्रामपुर, ईस्ट चंपारण बिहार हाल निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून।
2-  शांतनु कुमार पुत्र प्रभात कुमार निवासी राधोपुर, पोस्ट पट्टी निकट शिव मंदिर रानी तालाब, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी- 73 केहरी गांव निकट प्राइमरी स्कूल, थाना प्रेमनगर, देहरादून।
3- उज्जवल सिंह पुत्र तनु कुमार निवासी तिसखोरा, थाना नौबतपुर, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी-  केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून
4- अंकुर पुत्र पुरुषोत्तम कुमार निवासी महल्दीचक सोनपर, जिला गोपालपुर, बिहार, हाल निवासी – सैनिक कॉलोनी फेज-2, थाना प्रेमनगर, देहरादून।
5- आदित्यराज पुत्र प्रभात निवासी राघवपर, थाना विक्रम, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी – महिमा एनक्लेव, केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून
6- विनीत राज पुत्र दिनेश सिंह निवासी अमा, थाना करीसाठ, जिला भोजपुर, बिहार हाल निवासी- केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून

7- प्रहलाद राज पुत्र विनय सिंह निवासी हनुमान नगर न्यू एरिया, जिला नवादा, बिहार, हाल निवासी- सैनिक कॉलोनी फेज-2, थाना प्रेमनगर, देहरादून

गौरतलब है कि कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते बीटेक के छात्रों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मामले में थाना प्रेमनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए छात्र प्रेमनगर स्थित निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते हैं जिसमे 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *