सिर्फ भारतीय छात्र ही नहीं, ऐसे कई अन्य भारतीय नागरिक हैं जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं और यह प्रार्थना कर रहे हैं कि रूस जल्द से जल्द हमला खत्म कर दे। ऐसी ही एक कहानी बिहार के रहने वाले राकेश शंकर की है जो यूक्रेन में बसे हुए हैं लेकिन अब वे वहां बुरी तरह फंस गए। राकेश की हालत यह है कि वे अपने पूरे परिवार के साथ बंकर में गुजारा कर रहे हैं। राकेश ने कुछ बरस पहले यूक्रेन की एक महिला से शादी की थी, तभी से वे वहां रह रहे हैं। राकेश की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
Category: वायरल न्यूज़
-

यूक्रेनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले बिहार के राकेश की फिल्मी है कहानी, बंकर में फंसे
दुनियाभर के कई नागरिक यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बिहार के सहरसा जिले के राकेश शंकर इन्हीं में से एक हैं। राकेश ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और रिसर्चर स्कॉलर भी रहे हैं। राकेश फिलहाल यूक्रेन के डनिप्रो में रह रहे हैं। बीबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में राकेश शंकर के हालात के बारे में बताया है और उनसे बात भी की है। रिपोर्ट के मुताबिक राकेश शंकर 2015 में रूसी भाषा सीखने के लिए यूक्रेन गए थे और इसी दौरान उनकी मुलाकात यूक्रेन में रहने वाली अक्साना से हुई थी। -

एप्पल आईपैड को हथौड़े से फोड़ रहा रूसी शख्स, खुद बताया कारण
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर दिग्गज कंपनियां रूस पर लगातार प्रतिबंध लगाती जा रही है। पिछले दिनों मोबाइल निर्माता कंपनी एप्पल ने भी रूस पर सख्त पाबंदी लगाते हुए ऐलान किया था कि उसने रूस में अपने आईफोन, आईपैड और मैक सिस्टम समेत अन्य हार्डवेयर पार्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसी बीच रूस से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक रूसी शख्स अपने देश के समर्थन में एप्पल का आईपैड हथौड़ी से तोड़ रहा है।
यूक्रेन से जंग के बीच एप्पल ने पाबंदियों के बीच रूस के न्यूज ऐप आरटी और स्पूतनिक को भी एप्पल स्टोर से हटा दिया है। इसके साथ ही यूक्रेन के लिए समर्थन दिखाते हुए एप्पल मैप पर यूक्रेन में लाइव ट्रैफिक को अपग्रेड कर दिया गया था। अब ऐसा लगता है कि रूस के लोग एप्पल पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में इस शख्स का यह वीडियो सामने आया है। -

परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर कब्जा कर रहा रूस, कहीं रेडिएशन से न हिल जाए दुनिया
यूक्रेन हमले के पहले दिन से ही रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों में तबाही मचा रही है। इसी बीच हमले के आठवें दिन रूसी सेना ने यूक्रेन के जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा कर लिया है। इस न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूस की सेना लगातार हमले कर रही थी। इस जंग में यह दूसरा न्यूक्लियर पावर प्लांट है, जिस पर रूस ने कब्जा किया है। इससे पहले पिछले हफ्ते रूसी सेना ने चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा किया था। परमाणु संयंत्रों के लगातार कब्जे के बाद से ही चेर्नोबिल एक बार फिर चर्चा में है कि अगर परमाणु संयंत्र को सही से हैंडल ना किया जाए तो यह कितनी बड़ी तबाही का कारण बन सकता है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी सेना द्वारा परमाणु संयंत्रों पर किए जा रहे कब्जे के बीच कहा है कि अगर वहां कोई धमाका होता है तो पूरा यूरोप खत्म हो जाएगा। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भी कहा है कि अगर यहां धमाका हुआ तो चेर्नोबिल में जो परमाणु हादसा हुआ था, उससे भी दस गुना ज्यादा बड़ा हादसा होगा। फिलहाल अभी तक तो रेडिएशन लीक की बात नहीं कही जा रही है, लेकिन रूसी बमबारी में किसी प्लांट की एक यूनिट के डैमेज होने की खबर जरूर है।
-

पहले प्राइवेट पार्ट काटा फिर सिर, संबंध बनाते समय गर्लफ्रेंड को आया गुस्सा
कपल और रिलेशनशिप में झगड़े होना सामान्य बात है लेकिन कई बार यह झगड़े काफी बड़ा रूप ले लेते हैं। इसके बाद कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड का पहले प्राइवेट पार्ट काट दिया और फिर इसके बाद उसके सिर को भी कलम कर दिया। इतना ही नहीं यह सब तब हुआ जब वे दोनों संबंध बना रहे थे।
यह घटना अमेरिका के विसकॉन्सिन की है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को यह जानकारी मिली कि एक शख्स की हत्या हो गई और उसके अलग-अलग अंग कटे हुए मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इस मामले को देखा तो अधिकारियों के होश उड़ गए। उनको समझ नहीं आ रहा था कि इस गुत्थी को कैसे सुलझाया जाय। इसके बाद उन्होंने एक एक अंग जुटाने शुरू कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का प्राइवेट पार्ट एक बाल्टी में रखा हुआ था। धीरे-धीरे जब जांच बढ़ी तो पुलिस ने उस शख्स की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की, इसके बाद सारा का सारा मामला खुलकर सामने आ गया। उसने खुद ही पूरी कहानी कबूल कर ली। बताया गया कि उस रात दोनों ने संबंध बनाने से पहले ड्रग्स ली हुई थी और कुछ देर बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।