पीएम मोदी की प्रेरणा और कार्यकर्ताओं की एकजुटता है चुनाव परिणाम: निशंक – News Debate

पीएम मोदी की प्रेरणा और कार्यकर्ताओं की एकजुटता है चुनाव परिणाम: निशंक

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने 3 राज्यों मे भाजपा की जीत को सुखद बताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, विकास का विजन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम बताया।

डॉ निशंक ने कहा कि जनता ने पीएम मोदी के विकास के मॉडल पर भरोसा जताया और भाजपा को राजस्थान, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश मे प्रचंड बहुमत मिला। देश मे विकास योजनाओं की सुदृढ़ नींव और उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक कैसे मिल रहा है, इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जैसे कार्यक्रम उदाहरण के तौर पर लिए जा सकते है। इसमे सांसद, विधायक और सभी पदाधिकारी घर घर आम जन से जुड़ी योजनाओ की जानकारी और उनके क्रियान्वयन के बारे मे पूरी जानकारी तथा समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हो रहा है। संगठन और सरकार से समन्वय से ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। आज योजनाएं आम जन के हित मे बन रही है और धरातल पर दिख भी रही है। लोगों को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिल भी रहा है।
डॉ निशंक ने कहा कि पूरे देश की तरह इसका असर उत्तराखंड पर भी पड़ेगा। पीएम मोदी का उतराखंड से विशेष लगाव रहा है और राज्य मे डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की केंद्रीय योजनाएं संचालित हो रही है। राज्य की सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत के सरंक्षण के लिए उनके प्रयास से भी बेहतर संदेश देश तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर गया है जिसका कहीं न कहीं लाभ मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल मे देश आर्थिक, रक्षा सहित अनेक क्षेत्रों मे मजबूती से उभरा है और विश्व पटल पर भारत ने एक अहम स्थान अर्जित किया है। पीएम मोदी पर देश की जनता के अटूट विश्वास का नतीजा है कि भाजपा लगातार बड़ी जीत हासिल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *