देहरादून। उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए 41 श्रमिक आज एम्स ऋषिकेश से गहन चिकित्सकीय जाँच के बाद आज डिस्चार्ज होकर अपने घरों के लिए रवाना हो गए। राज्यों के नोडल अधिकारियों के साथ सभी श्रमिकों के साथ रवाना किया गया।
यूपी के श्रमिकों को लाने के लिए यूपी सरकार ने वॉल्वों की व्यवस्था की थी। अन्य राज्यों के श्रमिकों को भी जरूरी इंतजाम के साथ उनके घर रवाना किया गया। इस मौके पर राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर श्रमिकों का हालचाल जाना। राज्यपाल ने श्रमिकों से बातचीत की की और डॉक्टर से बातचीत कर श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की।