एएनटीएफ की बड़ी कार्यवाही, 55 लाख की स्मैक के साथ 03 ड्रग–तस्कर गिरफ्तार – News Debate

एएनटीएफ की बड़ी कार्यवाही, 55 लाख की स्मैक के साथ 03 ड्रग–तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्यवाही करते हुए 521 ग्राम अवैध स्मैक के साथ, 03 अंतरराज्यीय ड्रग–तस्करों को गिरफ्तार किया है।  बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों मे एक गुरदीप सिंह उत्तर प्रदेश रोडवेज बस का ड्राइवर बताया गया है।

ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कल शाम को कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत जनपद उधम सिंह से 03 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 521 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह स्मैक रामपुर जनपद में यूपी पुलिस में तैनात रविकांत से लेकर आए हैं । रविकांत द्वारा उनको यह स्मैक रुद्रपुर में इंदिरा चौक के पास किसी व्यक्ति को देनी थी। यूपी पुलिस में नियुक्त आरक्षी द्वारा उन्हें बताया था कि इंदिरा चौक पहुंचकर फोन करना वह बतायेगा कि किसको स्मैक देनी है। ANTF टीम द्वारा तीनों अभियुक्त को इंदिरा चौक से पहले ही ए.एन.झा इंटर कॉलेज के पास गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों मे आलम पुत्र अनीश अहमद निवासी बाग्गी थाना गंज जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष बरामद स्मैक 190 ग्राम, गुरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी बिसरात नगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष बरामद स्मैक 175 ग्राम, जीशान अली पुत्र नबी अहमद निवासी मिलंक मंडी थाना भोट जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष, बरामद स्मैक 156 ग्राम है।

इसके अलावा होंडा साइन UP 22 AY 8879, हीरो स्प्लेंडर UP 22 L 1208 पुलिस ने कब्जे मे ले ली है।

एएनटीएफ कुमायूँ युनिट
1..उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी
2. अ0 उ0नि0 जगवीर शरण
3. मुख्य आरक्षी संजय कुमार
4. मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह
5.आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान
6. आरक्षी अमरजीत सिंह
7. आरक्षी इसरार अहमद
8.आरक्षी राजेंद्र सिंह
9.आरक्षी नवीन कुमार
10.आरक्षी जितेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *