सवारियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 घायलों को SDRF ने किया रेस्क्यू – News Debate

सवारियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 घायलों को SDRF ने किया रेस्क्यू

देहरादून। देहरादून से थराली जा रहा वाहन के रुद्रप्रयाग के रतूड़ा के निकट दुर्घटनाग्रस्त होंने से उसमे सवार 7 लोग घायल हो गए। घायलों को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

आज SDRF टीम को सूचना मिली कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रतूड़ा के समीप मार्ग पर यात्रियों से भरा वाहन UK11PA0152 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 07 यात्रियों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया। घायल यात्रीयों द्वारा बताया गया की वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे। वाहन देहरादून से थराली की ओर जा रहा था की अचानक वाहन में आयी किसी तकनीकी खराबी के कारण वाहन रतूड़ा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घायल लोगो का विवरण

1.मुकेश पुत्र वीरेंद्र, निवासी डुंगरी,थराली,चमोली
2.चंदा पत्नी मुकेश निवासी डुंगरी थराली चमोली
3.मोनिका पुत्री स्वर्गीय फकीरा उम्र 27 वर्ष कर्णप्रयाग
4.पीताम्बर पुत्र सुरेश सिंह निवासी थराली चमोली
5.नीता देवी पत्नी रघुवीर निवासी सिमली कर्णप्रयाग चमोली
6.मोहिनी देवी पत्नी आलमराम निवसी देवाल थराली चमोली
7.विक्रम पुत्र हरपाल सिंह निवसी थराली

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *