बागेश्वर उप चुनाव से पहले आप को झटका, संभावित प्रत्याशी ने थामा कांग्रेस का हाथ

देहरादून। बागेश्वर उपचुनाव से पहले भाजपा से झटका खा चुकी कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को झटका दिया है। उपचुनाव मे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी माने जा रहे  बसंत कुमार ने सकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तथा पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने की मौजूदगी मे वह कांग्रेस मे शामिल हुए। माना जा रहा कि बसंत कुमार कांग्रेस के सिंबल पर बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं।

गौरतलब है कि विगत दिवस इस सीट पर कांग्रेस के 2022 मे प्रत्याशी रहे रंजीत कुमार भाजपा मे शामिल हो गए। यह कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। वही कांग्रेस भी इस रणनीतिक गुणा भाग मे संतुलन बनाये रखने की जोर आजमाइश मे जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *