
कोटद्वार। मंदिर के घाट पर स्नान के दौरान दो लड़कियों की नदी की तेज धार मे बहने से मौत हो गयी।
घटना पौड़ी जिले के सतपुली स्थित दंगलेश्वर महादेव मंदिर का है। बताया जाता है कि एक 26 व 15 वर्षीय लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। पूजा से पहले वह घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वह दोनों नदी की तेज धार मे बह गईं।
चीख पुकार के बाद स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर 26 वर्षीय युवती का शव बरामद हो गया। उसकी मौत हो चुकी थी। पास ही किशोरी भी बरामद हुई, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया।
मृतकों में रुबी उर्फ सरोज (उम्र 24 वर्ष) पुत्री श्याम सिंह रावत, निवासी- ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल एवम अदिति उर्फ सोनी (उम्र 15 वर्ष) पुत्री निर्मल सिंह, निवासी- चैलूसैंण (द्वारीखाल), हाल पता- महावीर सिंह विष्ट (मृतका के नाना) निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल हैं।