चंपावत के रण को भाजपा के सिपहसलार घोषित

देहरादून। भाजपा ने चंपावत उप चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर ली है।इसके लिए संगठन ने उपचुनाव के लिए समिति की घोषणा कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा को चुनाव प्रभारी की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश महामंत्री संगठन ल् अजेय कुमार के मार्गदर्शन में चुनाव संचालित होगा । चुनाव के लिए केबिनेट मंत्री चंदन रामदास को प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश संगठन की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा को प्रभारी एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामन्त्री श्रीमती दीप्ति रावत को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। चुनाव संयोजक विधायक श्री कैलाश गाहतोड़ी को बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उतराखंड में दो दिवसीय दौरे पर आये राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष और प्रभारी तथा सह प्रभारी के साथ संगठन के पदाधिकारियों की बैठक मे उनका मार्गदर्शन लिया गया। इस दौरान हाल के विधानसभा चुनाव मे आयी कठिनाइयो तथा अन्य मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी के दृष्टि पत्र को प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा की गयी। सरकार के एक माह के कार्यकाल मे अच्छे कार्यों को लेकर मई में 15 दिन का विशेष जन संपर्क अभियान चलाया जायेगा और उपलब्धियों को घर घर पंहुचाया जाएगा। इस दौरान 23 विधान सभा सीटों की भी समिक्षा की गयी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी के घोषणा पत्र को अमल में लाने के लिये पहले दिन से ही जुट गई है। इसमें सामान आचार संहिता कानून के लिए कमेटी का गठन करना भी है। अब पति पत्नी को भी पेंशन का लाभ मिलेगा और इससे प्रदेश में हजारों वृद्ध दंपत्ति लाभान्वित होंगे और यह भी एक बड़ी उपलब्धि सरकार की रही है।
उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में रोप वे निर्माण के लिए पर्वत माला परियोजना से जहां पर्वतीय क्षेत्रो में मार्ग सुगम होंगे तो वहीं पर्यटन की असीम सम्भावनाये बढ़ जाएगी। सरकार ने भ्रस्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टोलरेन्स की नीति को आगे बढ़ाते हुए भ्रस्टाचार मुक्त ऐप 1064 शुरू किया है। सरकार किसी भी सूरत में भ्रस्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। पर्यावरण मित्रों का मानदेय 350 से बढाकर 500 प्रतिदिन किया गया है। वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिए एक विशेष कोष गठित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने लोकप्रिय सरकार को आशीर्वाद दिया है और वह जन अपेक्षाओ पर खरा उतरेगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *