सड़क पर फाइटिंग के विरोध मे कल प्रदेश भर मे मंत्री का पुतला फूकेगी कांग्रेस

सीएम ने डीजीपी को दिये निष्पक्ष जाँच के आदेश

देहरादून। ऋषिकेश मे काबिना मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के द्वारा सड़क पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भी भाजपा और मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि धामी सरकार में वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के अशोभनीय कृत्य के विरोध में कांग्रेस कल बुधवार को प्रदेश में मंत्री का पुतला दहन करेगी। मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल सत्ता के मद में इतने चूर हो गए हैं कि वे पहाड़ी लोगों के मान सम्मान को रौंदने पर आमदा हो गए हैं। उनके कृत्य से साफ हो गया है कि उनका पहाड़ प्रेम ढोंग है। कांग्रेस ऐसे दोहरे चरित्र के व्यक्ति को कभी भी माफ नहीं करेगी। जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि प्रेम चंद अग्रवाल को तत्काल अपनी कैबिनेट से हटाएं।

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गनर व समर्थकों ने एक व्यक्ति की बीच बाजार में जमकर पिटाई कर दी। मंत्री व गनर की सरेआम दबंगई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वॉयरल हो रहा है। वॉयरल वीडियो में मंत्री,गनर व अन्यलोग एक व्यक्ति को पकड़कर लात घूंसे चलाते दिखे हैं।

हालांकि मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने मामले मे कहा कि सुरेंद्र सिंह नेगी नाम के एक व्यक्ति उन्हें देखते ही गाली देने लगा। उन्होंने कहा कि यह मंत्री और सिस्टम पर भीं हमला है। उन पर यह हमला तब हुआ जब वह एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे।

अग्रवाल विधानसभा भर्ती घोटाले के बाद अपने बयान व  विभागीय ट्रांसफर को लेकर विवादों में घिरे रहे हैं। इस बार वह सड़क में खुलेआम पिटाई करने के एक नए विवाद में उलझ गए हैं।

दूसरी ओर ऋषिकेश के विवादित घटनाक्रम का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया संज्ञान लिया है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश  दिये कि निर्दोष को न मिले सजा न मिले और भेद-भाव एवं पक्षपातपूर्ण कार्यवाही किसी भी सूरत में  बर्दाश्त नही होगी।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *