पुलिस ने बरामद किए विभिन्न कंपनियों के 252 मोबाइल फोन

बरामद किए गए मोबाईल फोनों की बाजार कीमत करीब 43 लाख रुपए

बीते 06 माह में 01 करोड़ से ज्यादा कीमत के मोबाइल किए गए हैं बरामद

देहरादून। हरिद्वार पुलिस ने विगत तीन माह में विभिन्न थानों में आमजन के खोए मोबाईल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों  पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उक्त मोबाइल फोनों को रिकवर करने के लिए बड़ी सफलता हासिल की और इस अवधि में खोए करीब 252 मोबाइल फोन बरामद किए।

अपने खोये मोबाईल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान लाते हुए हरिद्वार पुलिस ने करीब 4300000/- (तेंतालिस लाख रुपए) के मोबाइल फ़ोन बरामद किए। अथक प्रयासों से भारत के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक खोए हुए 252 मोबाइल फ़ोन बरामद करने में सफल रही साइबर क्राईम सेल टीम ने विगत 06 माह में 01 करोड़ 06 लाख कीमत के कुल 637 मोबाइल फोन बरामद कर सकुशल मोबाइल स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं।

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने कहा कि मौजूदा दौर में मोबाइल एक महत्वपूर्ण गैजेट है जिसका समय से मिल जाना राहत देता है। मुझे खुशी है कि इस दिशा में हमारी टीम बेहतर काम कर रही है।

हरिद्वार पुलिस नए सभी पाठकों से अपील की कि  कोई भी लावारिस फोन मिलने पर लालच से बचें और मोबाईल को तत्काल नजदीकी थाने/पुलिस चौकी में जमा करायें। ऐसा करने से उनकी छवि में सुधार के साथ-साथ वह संभाव्य अपराध से भी बचेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *